BREAKING NEWS
BIG BREAKING : कृषि उपज मंडी नीमच विवाद मामला,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला जेल में लगा मानसिक स्वास्थ्य शिविर,.. <<     KHABAR : जिला पंचायत सीईओ ने किया सिंघौरा- 2 समूह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर कुमार की अध्यक्षता में होगी जिला.. <<     BIG NEWS : बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्रॉली और रेलवे.. <<     BIG BREAKING : कृषि उपज मंडी नीमच विवाद मामला, हिन्दू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय के.. <<     KHABAR : शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पूर्णिमा श्रेष्ठ देंगी बजरंग बली के.. <<     BIG BREAKING : कृषि उपज मंडी नीमच विवाद मामला, हिन्दू.. <<     KHABAR : इंदौर में स्वामी प्रीतमदास का पुण्यतिथि.. <<     KHABAR : फिर लगी कपास बीच के लिए कतार, नहीं मिल रहा 669.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सरकार से बड़ा सरपंच, बिना सक्षम अधिकारी की.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद शाखा ने जल सेवा के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2023, 5:46 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लागू पेसा एक्ट से सशक्त बनी ग्रामसभाएं, अब ले रही हैं अपने समुदाय के हित में निर्णय, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लागू किए गए पैसा एक्ट से मजबूत हुई ग्राम सभाएं अपने गांव और ग्रामीणों के हित में सकारात्मक निर्णय लेने में सक्षम बनी है। जिले के जनजाति क्षेत्र सैलाना तथा बाजना की ग्राम सभाएं पेसा एक्ट लागू होने के पश्चात अपने गांव तथा जनजातीय समुदाय के हित में निर्णय ले रही है। एसडीएम सैलाना मनीष जैन ने बताया कि जनपद पंचायत सैलाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांसर तथा भामट की ग्राम सभाओं ने अपने यहां डीजे प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है।

ग्राम पंचायत सांसर के सरपंच एवं सचिव द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायत सांसर के अंतर्गत ग्राम सांसर, मन्याबारी, पागड़िया मउड़ी, पिपलीपाड़ा, केदारगढ़, नया टापरा, देवरूंडा तथा दौलतपुरा में ग्रामसभा ने डीजे के दुष्प्रभाव को देखते हुए सर्वसम्मति से डीजे प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। निर्णय अनुसार कोई भी डीजे का उपयोग नहीं करेगा, अन्य गांव से बारात इत्यादि में डीजे नहीं लाएगा। अगर कोई ग्रामसभा के निर्णय के विपरीत जाएगा तो उस पर कानूनी कार्रवाई तथा समाज से बहिष्कृत किया जाएगा।इसी प्रकार का निर्णय ग्राम सभा भामट द्वारा भी लिया गया है। भामट ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा एसडीएम को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि उनकी पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में शादी- ब्याह एवं नोतरा कार्यक्रमों में बजने वाले डीजे से ध्वनि प्रदूषण एवं परीक्षार्थियों के नुकसान को देखते हुए ग्राम पंचायत द्वारा निर्णय लिया जाकर डीजे बंद करने के सम्बन्ध में निवेदन किया गया है कि जिसके यहां भी डीजे बजे, उसे तत्काल बंद करवाया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE