खरगोन। टेमला रोड स्थित जिला जेल में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शनिवार को बंदियों के लिए एक दिवसीय निरूशुल्क मानसिक स्वास्थ्य एवं टीबी रोग परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जेल के बंदियों को मनोरोग विशेषज्ञ डॉ रितेश गुर्जर ने परीक्षण कर मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित बीमारी और जीवन में होने वाले तनाव, तनाव के प्रकार और तनाव को कम करने के उपाय के बारे में बताया। उन्होंने बंदियों से बात कर उनकी काउंसिलिंग की। डॉ गुर्जर ने बताया कि लोगों को मानसिक रोगों के प्रति अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। 40 बन्दियों का परीक्षण किया जिसमें 10 मरीजों को नींद न आना, मन न लगना, चिड़चिड़ापन जैसी शिकायते सामने आई है, इन मरीजो को निःशुल्क दवाइयां दी गई है। माह के हर दूसरे सप्ताह इन मरीजो का परीक्षण किया जाएगा।
जेल अधीक्षक विद्याभूषण प्रसाद ने बताया शिविर का उद्देश्य जेल में निरुद्ध कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखना है ताकि किसी बंदी को मानसिक रोगों से न जूझना पड़े। टीबी अस्पताल की टीम ने 60 बन्दियों का परीक्षण हुआ। जिसमें 30 का सैम्पल लिया गया, शिविर में उप जेल अधीक्षक सुभद्रा ठाकुर, डॉ अभिनव शर्मा, टीबी अस्पताल लेब टेक्नीशियन अकलिम शेख, सुपरवाइजर संजय शर्मा, स्टॉफ नर्स प्रियंका सोलंकी ने मौजूद रहे।