BREAKING NEWS
KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2024, 4:04 pm
KHABAR : जिला पंचायत सीईओ ने किया सिंघौरा- 2 समूह जल प्रदाय योजना के कार्यों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

पन्ना। जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले की अति महत्वाकांक्षी सिंघौरा-2 समूह जल प्रदाय योजना का कार्य तीव्रता से प्रगतिरत है। इस योजना के माध्यम से पन्ना एवं गुनौर विकासखण्ड के समस्त ग्रामों में हर घर जल के जरिए पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा मझगांय समूह जल प्रदाय योजनांतर्गत अजयगढ़ ब्लॉक के समस्त ग्रामों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। 

उक्त दोनों योजनाओं का जल स्त्रोत जिले का दूसरा सबसे बड़ा बांध मझगांय बांध है।जिला पंचायत सीईओ संघ प्रिय ने शुक्रवार को निर्माण स्थल पहुंचकर पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन एवं बांध निर्माण के कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस मौके पर महाप्रबंधक जल निगम पन्ना एवं अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन विभाग भी साथ थे। जिपं सीईओ द्वारा सिंघौरा-2 समूह जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र में विभिन्न अवयवों के कार्यों का निरीक्षण किया गया। कार्यस्थल का ले-आउट डिजाईन, ड्राईंग बार बेंडिंग शेड्यूल, मटेरियल टेस्टिंग लैब एवं सेफ्टी पार्क भी देखा। तत्पश्चात् कई वर्षों से वन विभाग की अनुमति के कारण लंबित मझगांय बांध के निर्माण स्थल का भ्रमण किया गया। निर्माणाधीन बांध के निविदाकार से चर्चा कर दोनों निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या आने पर प्रशासकीय सहयोग का आश्वासन दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE