नीमच। कृषि उपज मंडी नीमच में शुक्रवार शाम हुई घटना के बाद कलेक्टर कार्यालय के समीप स्थित तहसील भवन में एसडीम ममता खेड़े की अध्यक्षता में व्यापारियों की मीटिंग बंद कमरे में जारी हैं।
बैठक में व्यापारी संघ के अध्यक्ष राकेश भारद्वाज, मंडी सचिव उमेश बसेड़िया, मंडी इंस्पेक्टर समीर दास, पुलिस अधिकारी शिशुपाल सिंह गौड़, तहसीलदार प्रेम शंकर पटेल, नवल मित्तल और मंडी व्यापारियों के प्रतिनिधि शामिल हैं।