BREAKING NEWS
KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2024, 3:20 pm
KHABAR : शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा पांचवीं व आठवीं का पुनर्मूल्यांकन कार्य संपन्न, 1018 आवेदन की ऑनलाइन प्रविष्टि का कार्य किया पूर्ण, पढ़े खबर 

Share On:-

नरसिहंपुर। शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर में जिला परियोजना समन्वयक डॉ. आरपी चतुर्वेदी व डाइट प्राचार्य एमआर खान के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर कक्षा पांचवीं एवं आठवीं के विद्यार्थियों से प्राप्त आवेदन के आधार पर पुनर्मूल्यांकन का कार्य शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस दौरान 1018 आवेदनों का पुनर्मूल्यांकन कर ऑनलाइन प्रविष्टि का कार्य किया गया।
उल्लेखनीय है कि राज्य शिक्षा केन्द्र मप्र भोपाल के निर्देशानुसार जिला स्तर पर पांचवीं व आठवीं के विद्यार्थियों से प्राप्त आवेदन के आधार पर पुनर्मूल्यांकन का कार्य किया जा रहा था।
जिला मूल्यांकन नोडल अधिकारी यजुवेंद्र सिलावट ने बताया कि जिले में पांचवी एवं आठवीं के  पुनर्मूल्यांकन के लिए कुल 1018 आवेदन प्राप्त हुये। पुनर्मूल्यांकन के लिए कक्षा पांचवीं व आठवीं के विषयवार शिक्षकों, हेड वेल्युवर के माध्यम से पुनर्मूल्यांकन कर ऑनलाइन एंट्री कार्य पूर्ण किया गया। पुनर्मूल्यांकन में बीआरसी ओपी राय, सहायक नोडल एचपी कोरी, स्ट्रांग रूम प्रभारी आरपी शर्मा, राजकुमार कुशवाहा, हेड वेल्यूवर देवेंद्र पटेल, प्रतीक लोधी दीपक श्रीवास्तव, राजा नामदेव, अनिल लोधी, मुकेश दीक्षित सहित मूल्यांकन कार्य में लगे कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE