BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2024, 3:41 pm
BIG NEWS : बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्रॉली और रेलवे अंडर ब्रिज, जब मुखबिर ने बजाई थाने के फोन की घंटी तो अधिकारियों ने की घेराबंदी, फिर जैसे ही रोककर ली तलाशी तो उड़ गए खाकी के होश, जानिये ऐसा भरकर ले जा रहा था आरोपी, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले की शामगढ़ थाना पुलिस ने एक बिना नंबर के ट्रैक्टर ट्राली से चार लाख रुपए के कीमत का 2 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

शामगढ़ थाना प्रभारी उदय सिंह अलावा से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जूनापानी शामगढ़ रोड पर एक ट्रैक्टर ट्राली निकलने वाला है। जिसमें अवैध डोडाचूरा ले जाया जा रहा है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जूनापानी रेलवे अंडर ब्रिज के पास नाकाबंदी कर बताए गए हुलिए वाले बिना नंबर के ट्रैक्टर ट्रॉली को रोककर चालक को हिरासत में लिया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मेहरबान सिंह पिता उदय सिंह सोंधिया राजपूत उम्र 37 साल निवासी खाईखेड़ा थाना शामगढ़ का होना बताया।

ट्रैक्टर ट्राली की तलाशी लेने पर ट्राली में 2 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया। जिसकी कीमत 4 लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध मादक पदार्थ तस्करी की धारा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी अवैध मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था और किसे देने जा रहा था मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE