पन्ना। कलेक्टर सुरेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार, 20 मई को टीएल बैठक के उपरांत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई है। इस दौरान जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों व शालाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में पेयजल की समीक्षा सहित समूह जल प्रदाय योजनाओं तथा एकल ग्राम योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी होगी। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड महेन्द्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।