BREAKING NEWS
KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2024, 3:30 pm
KHABAR : राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय के निर्देश पर कलेक्टर ने दी डिप्टी कलेक्टर आलोक मार्को को बड़ी जिम्मेदारी, पढ़े खबर 

Share On:-

पन्ना। कलेक्टर सुरेश कुमार ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर आलोक मार्काे 8349470507 को नोडल हीट अधिकारी नियुक्त किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा गर्मी के मौसम के दौरान विशेष रूप से मध्य भारत और पश्चिमी प्रायद्वीप भारत के सामान्य से अधिक तापमान (उच्च संभावना के साथ) का पूर्वानुमान जताया गया है। साथ ही देश के विभिन्न भागों में सामान्यतः 4 से 8 दिनों की तुलना में 10 से 20 दिनों तक लू चलने की आशंका है। बढ़ती गर्मी की लहर के सबसे संभावित क्षेत्र गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, ओडिसा एवं आंध्र प्रदेश हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा भी गर्मी की आशंका वाले सभी 23 राज्यों की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। अब तक तीन समीक्षा बैठकें भी आयोजित की गई हैं। बैठक के दौरान राज्य और जिला स्तर पर नोडल हीट अधिकारी की नियुक्ति के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर आलोक मार्काे को नामांकित किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE