BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2023, 5:53 pm
KHABAR : नया जीवन ज्ञान प्रचार सेवा समिति ने उमड़ते सौ करोड़ अभियान के अंर्तगत महिलाओं को किया गया जागरूक, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। उमड़ते सौ करोड़ अभियान कार्यक्रम वन बिलियन राइजिंग इंटरनेशनल कैम्पेन के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नीमच जिले के ब्लॉक मनासा के गाँव हाड़ी पिपलिया में वन बिलियन राइजिंग के सहयोग से संस्था नया जीवन ज्ञान प्रचार सेवा समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं (सिजेंडर और ट्रांसजेंडर), लिंग विस्तारक लोगों, लड़कियों और धरती माता के खिलाफ हिंसा को खत्म करने के लिए समुदाय की महिलाओं के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनासा तहसील के तहसीलदार बीके मकवाना, क्षेत्र के पटवारी, सरपंच श्यामलाल मालवीय, महिला बाल विकास से सेक्टर सुपरवाइजर, महिला काउंसलर चंदा साल्वी, समुदाय की सामाजिक कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरुआत बालिकाओं के द्वारा डांस प्रोग्राम एवं गीत की प्रस्तुति कर की गई।

संस्था अध्यक्ष नरेंद्र चौहान द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्यों को बताया गया कि उमड़ते सौ करोड़ अभियान की शुरुवात 2013 में महिलाओं (सिजेंडर और ट्रांसजेंडर), लिंग विस्तारक लोगों, लड़कियों और धरती माता के खिलाफ हिंसा को खत्म करने आधारित जैसे अपराधों पर उमड़ते सौ करोड़ अभियान की शुरुवात की गई। इसलिए इस अभियान को 10 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजन किया गया। 

तहसीलदार बीके मकवाना द्वारा अपने उदबोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए महिलाओं के अधिकारों की बात कही और महिलाओं की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। बाद में समुदाय की सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा अपने संघर्ष एवं अपनी जीवनी पर चर्चा करते हुए महिलाओं के अधिकारों के बारे में चर्चा की गई और गांव के सरपंच द्वारा भी महिलाओं को सम्बोधित करते हुए अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई और कई महिलाओं ने तहसीलदार को समस्याओं के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर संस्था नया जीवन अध्यक्ष नरेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष श्यामलाल मालवीय, रोशन सिंगावत, शमील चौहान, देवकन्या मालवीय, धर्मा मालवीय आदि उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE