नीमच। राष्ट्रीय फार्मेसी के जनक सर महादेवलाल श्रौफ के सम्मान में फार्मेसी जागरूकता यात्रा के उपलक्ष्य में ज्ञानोदय इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी के छात्रों द्वारा कल दिनांक 4 मार्च 2023 के मौके पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नीमच के आसपास के इलाकों (जावद तथा जीरन) में किया जाएगाI
कार्यक्रम संस्था की निर्देशिका डॉ माधुरी चौरसिया, मैनेजिंग डायरेक्टर अभिनव चौरसिया एवं ग्रुप डायरेक्टर डॉ प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित होगा। उक्त कार्यक्रम प्रिंसिपल डॉ कल्पना पाटीदार के तत्वावधान में संपन्न होगाI
कार्यक्रम दवाइयों की समस्त जानकारी जैसे- प्रिस्क्रिपशन, नॉन-प्रिस्क्रिपशन, OTC ड्रग, दवाइयों के दुष्प्रभाव, जनता को दवाइयों के सही उपयोग एवं उनको लेने की सावधानियां, सस्ती कीमत पर जेनेरिक दवाओं के उपयोग के बारे में भी बताया जाएगा। इसके अतिरिक्त जनता को मलेरिया डेंगू बुखार और तपेदिक जैसी बीमारियों की रोकथाम के उपाय निजी स्वच्छता, गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, गर्मियों में होने वाले सामान्य रोग जैसे- डायरिया पानी की कमी, आदि की जानकारी ज्ञानोदय इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी के विद्यार्थीयों द्वारा नुक्कड़ नाटक और भाषण के माध्यम से दी जाएगीI कार्यक्रम को कोर्डिनेट एडमिनिस्ट्रेटर वैभव वर्मा, असिस्टेंट प्रो नवीन मान्दोरिया और प्रो अनीस मंसूरी द्वारा किया जायेगा।