मनासा। आज दिनांक 04 मार्च को देर शाम कंजार्डा पठार क्षेत्र के जंगल इलाको में ग्राम धाकड़ खेड़ी में किसान धनराज पिता मांगीलाल धाकड़ के खेत पर पड़े सुखले के ढेर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे 5 से 6 ट्राली गायों का सारा चारा जलकर खाक हो गया। मोके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका। तत्काल लोगो ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर मनासा नगर परिषद फायर ब्रिगेड टीम बलराम भोई और कमलेश जोशी मौका स्थल पहुँचे। करीब आधे घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पाया। देखते ही देखते शार्ट सर्किट के कारण सारा चारा जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही है आस पास कोई भी खेतों में फसल खड़ी नहीं थी अगर आग फैल जाती तो और भी बड़ा नुकसान हो सकता था।