BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2023, 11:59 am
NEWS : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सखी महिलाओं के लिए किया उत्सव का आयोजन, महिला सशक्तिकरण के लिए हिन्दुस्तान जिंक और मंजरी फाउण्डेशन के प्रयास सराहनीय, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी आजीविका संवर्धन हेतु हिन्दुस्तान जिंक और मंजरी फाउण्डेशन का सहयोग प्रशंसनीय है, महिला एवं पुरूष मिलकर समान रूप से समाज को सशक्त करें। यह बात अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक महिला अपराध शाहना खानम ने हिन्दुस्तान जिं़क और मंजरी फाउण्डेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सखी उत्सव कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि हर्ष का विषय है कि जिले में सखी महिलाएं एकजुट हो कर स्वयं की पहचान बना रही है जो कि एक उदाहरण है। उन्होंने महिलाओं से निरंतर आगे बढने, शिक्षा से जुड़ने और महिलाओं के लिए कानून के सहयोग की बात कही।
सखी उत्सव में हिन्दुस्तान जिंक चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के लोकेशन हेड दीपक सोपोरी ने कहा कि आधुनिक युग में भारतीय महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नही है। ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिरण में सखी परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। महिला सखी फेडरेशन की बचत में वृद्धि इस बात की परिचायक है कि ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। हिन्दुस्तान जिं़क महिला सशक्तिकरण और उत्थान के लिये कटिबद्ध है। सखी समूह आज उद्यमी बन कर उभरी है जो कि आर्थिक और सामाजिक सशक्तिरण का उदाहरण है।
कार्यक्रम में अन्य अतिथियों ने महिलाओं का आव्हान किया कि वे धेर्य और आत्मविश्वास से स्वयं की पहचान बनाने के लिए बीडा उठाएं। उन्होंने कहा कि गृहिणी महिलाएं भी स्वयं की पहचान बना कर मुकाम हांसिल कर आत्मनिर्भर बने ताकि महिला और परिवार की आय में वृद्धि हो कर सुखी जीवन, बच्चों की शिक्षा और जिम्मेदारी को निभाने में अहम भूमिका निभा सकें।
हिन्दुस्तान जिंक चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर द्वारा महिलाओं का महिलाओं के लिए सखी उत्सव कार्यक्रम  में आस पास के क्षेत्र की 800 से अधिक ‘सखी‘ महिलाओं ने हर्षाेल्लास से भागीदारी की। महिला सशक्तीकरण को उत्सव के में मंजरी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान, सखी संगम फेडरेशन के अध्यक्ष, तारा कंवर ने कुल बचत, ब्याज,  एवं ऋण आदि के संदर्भ में महासंघ के वित्तीय आंकडे़ प्रस्तुत किए। साथ हीे ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में स्वयं सहायता समूह की भूमिका की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और खेल जैसे कबड्डी, चम्मच दौड़,  कुर्सी दौड और रस्साकस्सी का आयोजन किया गया। सखी महिलाओं को सखी परियोजना के तहत उनकी उपलब्धियों और उनके अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अतिथियों ने महिलाओं के उत्साह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा स्वयं और समाज के सशक्तिकरण हेतु किये जा रहे प्रयासो की सराहना की। अतिथियों ने सखी महिलाओं द्वारा निर्मित स्टॉल का अवलोकन उत्पादों की जानकारी ली।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी रूचि भुखल, समता भटनागर, कृषि अधिकारी रतन सोलंकी, एसएचओ सुशीला, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी महेन्द्र शर्मा, चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के कमोद सिंह, हेड विनोद कोठारी, तरूण मेघवाल, मनोज अग्रवाल, अनुज गुप्ता, मनीषा भाटी, हाला शेखावत, जिं़क महिला क्लब की अध्यक्ष रति सोपोरी पदाधिकारी, वेदिका अग्रवाल, नीता लाड, हिमा सोलंकी, काम्या कोठारी, सुनिता राजपुरोहित, रेखा सिरवी, सीएसआर टीम एवं मंजरी फाउंडेशन की टीम उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान जिंक अपने आस पास के क्षेत्र की महिलाओं के सशक्तिरण के लिये कटिबद्ध है। चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर क्षेत्र में हिन्दुस्तान जिंक एवं मंजरी फाउण्डेशन द्वारा 370 स्वयं सहायता समूहों की 4 हजार से अधिक ग्रामीण महिलाए जिले में  हिन्दुस्तान ज़िंक द्वारा चलाएं जा रहे कार्यक्रमो से जुडकर लाभान्वित हो रही है। हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा 5 जिलों उदयपुर,राजसमंद, भीलवाड़ा, अजमेंर, चित्तौडगढ़ एवं उत्तराखण्ड के पंतनगर में सखी कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE