नीमच। शहर के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्र मूलचंद मार्ग इस समय हाइवे रोड बना हुवा हैं। क्योंकि इस रोड पर नगर पालिका और यातायात विभाग की अनदेखी के कारण प्रतिबंधित के बावजूद भारी वाहनों का दिनभर आवागमन हो रहा है। जबकि ये मार्ग घनी आबादी और रहवासियों को बसेरा हैं। यहां पर छोटे-छोटे बच्चे खेलते हैं। इस मार्ग पर स्कूल, मन्दिर, मस्जिद व चर्च सहित कई धार्मिक स्थल है। जहां सैकड़ों लोग जाते हैं। ऐसे में इस मार्ग पर दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का रहवासियों में भय बना रहता है। पहले भी इस मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो चुकी है। उक्त दुर्घटना से गुस्साएं लोगों ने ट्रक को आग तक लगा दी थी। लेकिन फिर भी जिम्मेदारो के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। जबकि यहां के रहवासियों ने कई बार शिकायत की मगर आज तक इस समस्या से यहां के रहवासियों को निजात नही मिल पाई है।