BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2023, 11:11 am
KHABAR : भारत विकास परिषद का फ़ागोत्सव एवं नवीन कार्यकारिणी दायित्व ग्रहण समारोह ढंढेरी चारभुजा जी में सम्पन्न, पंकज पोरवाल अध्यक्ष नियुक्त, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। भारत विकास परिषद शाखा मनासा की एक बैठक ढंढेरी चारभुजा जी में आयोजित की गई। जिसमें सर्वानुमति से नवीन कार्यकारिणी हेतु अध्यक्ष पद हेतु पंकज पोरवाल, सचिव अनुराग शर्मा, उपाध्यक्ष राजेन्द्र चौखड़ा, सहसचिव राहुल माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष सुनील सोनी, एवं प्रांत प्रतिनिधी के रूप में हरगोविंद बसेर के निर्विरोध निर्वाचन कि घोषणा निर्वाचन अधिकारी अशोक मंगल द्वारा की गई। तत्पश्चात प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप चौपड़ा द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई गई।

इस अवसर पर भाविप के क्षैत्रिय सचिव (सेवा) सुनील सिंहल, प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप चौपड़ा, निवार्चन अधिकारी अशोक मंगल, नगर पंचायत अध्यक्षा सीमा अजय तिवारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष आनंद मानावत एवं निर्वाचित अध्यक्ष पंकज पोरवाल मंचासीन थे।

अपने उद्बोधन में क्षैत्रिय सचिव सुनील सिंहल ने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए पूर्व में हुए कार्यक्रमों की सराहना की । आपने नवीन कार्यकारिणी से अपेक्षा की कि वे सेवार्थ कार्यों को आगे बढाते हुए स्थाई प्रकल्प के रूप में महंगे मेडिकल इक्यूपमेंट को जन समुदाय के लिए सुलभ तरीके से तात्कालिक पूर्ति हेतु निःशुल्क उपलब्ध कराएंगे जिस पर संस्था के सदस्यों द्वारा उन्हें आश्वस्त किया गया । विवेकानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दिप प्रज्वलन से शुरू कार्यक्रम अंत में राष्ट्र गान एवं सहभोज के पश्चात थमा ।

इसके पुर्व संस्था के सदस्यों द्वारा चारभुजा जी के मंदिर परिसर में फ़ाग उत्सव ढ़ोल, मंजीरों एवं मांदल की थाप पर आयोजित किया । गुलाल एवं फूलों की होली से माहौल सराबोर करते हुए हुए नृत्य विधा से भगवान चारभुजा जी को रिझाया गया ।

कार्यक्रम का संचालन आशीष मंडवारिया एवं आभार संस्था के सचिव अनुराग शर्मा द्वारा माना गया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE