नीमच। मध्यप्रदेश में आज रात और कल 7 मार्च यानी दो दिन होलिका दहन किया जाएगा। नीमच जिले में भी यहीं स्थिति बन रही है। कई क्षेत्रों में आज रात को होलिका दहन किया जाएगा। जबकि मोहल्ले, कॉलोनी और दूसरे सार्वजनिक मंचों से होलिका दहन 7 मार्च की शाम को करने की बात सामने आ रही है। दोनों ही स्थिति में धुलेंडी का पर्व 8 मार्च को मनाया जाएगा। प्रत्येक साल की तरह इस साल भी वॉईस ऑफ एमपी ने अपने सभी पाठकों को होली के पावन पर्व की बधाई देते हुए सैल्फी अभियान चलाया है। आप भी रंगों से सराबोर होकर अपनी सैल्फी मोबाइल नं. 97534-53732 पर भेज सकते हैं। आपकी सैल्फी को प्राथमिकता के साथ प्रसारित किया जाएगा।
इसलिए बनी ऐसी स्थिति-
ऐसा इसलिए, क्योंकि पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होलिका पूजन की मान्यता है। पूर्णिमा 6 और 7 मार्च दोनों दिन है। 28 साल पहले 26 मार्च 1994 को ऐसा ही हुआ था। तब भी पूर्णिमा तिथि दो दिन थी और सूर्यास्त के बाद शुरू होकर अगले दिन सूर्यास्त से पहले खत्म हो गई थी।