नीमच। हर जरूरतमंद की हर परिस्थिति में मदद करने वाले, यारो के यार, सच्ची यारी की मिसाल रहे, नगर पालिका नीमच के राजस्व अधिकारी पद कार्यरत रहे स्वर्गीय दिनेश चांदना (डीसी) बॉस को उनके मित्रों ने होलिका पर्व धुलेंडी के दिन बड़ी शिद्दत से याद किया।
मनोज चोरसिया (मुन्ना सरकार), मनोहरसिंह गौड़, जेएल सिंगवा, गौनी अर्बन, बेजु, बब्बल भाई, राजू भाई, एचएस राठौर, शोकिन पामेचा, पारस कोठीफोड़ा आदि मित्रो ने डीसी बॉस को याद करते हुए स्वर्गीय चांदना के इंदिरा नगर स्थित निवास पर पहुंचे। उनके चित्र पर पुष्पमाला पहनाकर, गुलाल लगाकर, श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके मित्र भावुक हो गए। सभी ने तेरे जैसा यार कहा, याद करेगी दुनिया गीत को गुनगुनाया और डीसी बॉस के द्वारा उनके मित्रो के लिए व नगर पालिका के माध्यम से आमजनता के लिए निस्वार्थ भाव से किए गए कार्यों को याद किया। सभी मित्रो ने कहा दिलदार थे दिनेश बॉस, नगर पालिका में हर समस्या का समाधान थे। उनकी कलम में वो ताकत थी जो हर समस्या के लिए समाधान का काम करती थी। कई लोगो को का भला कर गए।
मित्रो ने कहा की उन्होंने कभी भी किसी का दिल नही दुखाया। हमेशा छोटे बड़ो का आदर किया और दोस्तो के लिए जान कुर्बान करते थे। होली पर्व पर उनका दिनभर मित्रो के साथ ही गुजरता, होली पर डीसी बॉस बहुत याद आ रहे है, सभी ने डीसी बॉस को श्रद्धांजलि अर्पित की।