चित्तौड़गढ़। महेशपुरम क्षेत्र विकास संस्थान की ओर से सोमवार को क्षेत्रवासियों ने होलिका दहन किया। संस्थान के अध्यक्ष धर्मेश मेघवाल व सचिव अर्जुन सिंह राठौड़ ने बताया कि संस्थान के तत्वावधान में सामूहिक सहभागिता के साथ होली दहन का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें संरक्षक भुवनेश व्यास, ललित मेहरा, सज्जन सिंह, शेर सिंह के द्वारा होलिका दहन बड़े हर्ष के साथ किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी चंदन सिंह, महेश अग्रवाल, श्यामलाल बुनकर, रजनीश कुमार, शांतिलाल व महिला पदाधिकारी रेखा अग्रवाल, मीना कुमारी, लक्ष्मी मेघवाल, निर्मला कंवर, डिंपल कुमारी, पूनम मीणा, माधुरी चंदेल व सभी क्षेत्रवासी मौजूद थे। साथ ही संस्थान के छोटे नन्हे बच्चे अवनी चौहान, दीक्षा छिपा, आरव कुमार हर्षित, शुभम, पारी अनन्या आदि ने भी ये उत्सव बड़े हर्ष के साथ मनाया।