BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2023, 3:55 pm
NEWS : भगवान श्री चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर संयोजक शाश्वत सक्सेना ने की कलम-दवात की पूजा, संतों को भेंट की भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। हर-घर भगवान श्री चित्रगुप्त अभियान के संयोजक शाश्वत सक्सेना ने गुरूवार को भगवान श्री चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर श्री चित्रगुप्त मंदिर पर कलम-दवात की पूजा की। हर-घर भगवान श्री चित्रगुप्त अभियान के प्रवक्ता पंडित कन्हैयालाल शर्मा ने बताया कि गुरूवार को भगवान श्री चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर संयोजक शाश्वत सक्सेना ने मंदिर में कलम-दवात की पूजा की और पंडित मनीष शर्मा ने भगवान श्री चित्रगुप्त की कथा का वाचन कर विशेष पूजा की। इस अवसर पर कायस्थ समाज के साथ ही अन्य समाज के भक्तगण भी मौजूद रहे।
शर्मा ने बताया कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा-पाठ कर सर्वप्रथम सेगवा रोड पर स्थित चमत्कारी सांवलिया जी मंदिर में संयोजक शाश्वत सक्सेना ने पुजारी सांवलिया शर्मा को भगवान श्री चित्रगुप्त जी की तस्वीर भेंट की। इसी तरह मधुबन में स्थित ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में पंडित राकेश शर्मा, पंडित अरविंद शर्मा, पंडित रत्नेश उपाध्याय, पंडित वेंकेटश्वर जी और पंडित सत्यनारायण जी को भगवान श्री चित्रगुप्त जी की तस्वीर भेंट की गई। इस अवसर पर अभियान के कार्यकर्ता रवि शर्मा, मोहन उपाध्याय, मनीष माहेश्वरी, श्याम रेगर, उपेन्द्र सिंह, गोपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE