नीमच। आज अग्रवाल महिला जागृति समिति नीमच का होली मिलन समारोह एवं महिला दिवस का आयोजन किलेश्वर महादेव मंदिर के परिसर में आयोजित किया गया। होली मिलन समारोह में अग्रवाल समाज की महिलाओ द्वारा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। रंगारंग हाउजी और रंग और गुलाल के माध्यम से ग्राउंड गेम और फाग उत्सव मनाया गया।
महिला दिवस के अंतर्गत महिलाओं में अध्यात्म के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बीके श्रुति दीदी एवं मेघना दीदी ने संस्था को जागरूक करते हुए बताया कि नारी शक्ति आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा अपने परिवार में, समाज में, नगर में एवं विश्व में बहुत बड़ा परिवर्तन ला सकती है।
श्रुति दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अग्रवाल महिला जागृति समिति ने सभी महिलाओं में जागृति फैलाई और नीमच में काफी महिला संगठन की प्रेरणा बनी। उन्होंने कहा कि नए-नए महिला क्लब शहर में कार्यरत है और आज अध्यात्म की तरफ जागरूक करने में अग्रवाल महिला जागृति समिति पूरे समाज की प्रेरणा बनकर उभरी है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष मीना मित्तल, सचिव कांता मित्तल, वरिष्ठ सदस्याएं शशि जिंदल, कुसुम गुप्ता, गीता सिंहल, मधु सिंहल ओपी, सुलोचना गर्ग, प्रभा गर्ग और बड़ी संख्या में समिति की महिला सदस्याएं उपस्थित रही।