सिंगोली। अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा महिला इकाई सिंगोली द्वारा सोमवार को स्थानीय गोतमालय भवन पर फाग उत्सव मनाया गया। फाग उत्सव कार्यक्रम के दौरान राधा कृष्ण के साथ समाज की महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर तथा बधाई देकर कार्यक्रम की शुरुआत कर पुष्प वर्षा की।कार्यक्रम में उपस्थित समाज की महिलाओं ने ढोलक और मंजीरे की थाप पर भजन गाकर महिलाओं और युवतियों द्वारा नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई।
इस अवसर पर अखिल भारतीय महिला सभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा शर्मा, आरती शर्मा, राधा शर्मा, विमला जोशी, सुरभि शर्मा, कृष्णा तिवारी, संतोष तिवारी, गुड्डी शर्मा, टीना जोशी, संतोष जोशी, नानकुंवर जोशी आदि समाज की महिलाएं उपस्थित थी।