नीमच। शहर की खुशहाली व क्षेत्र की सुख शांति, समृद्धि, आयु, आरोग्य की वृद्धि के लिए नीमच में पहली बार सप्त ऋषि रूप ब्राह्मणों द्वारा सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा सत्संग का आयोजन आज 14 मार्च से 20 मार्च तक दोपहर 1.30 से शाम 4.30 बजे तक टीआईटी कॉलोनी स्थित श्री दुर्गा माता श्री झूलेलाल मंदिर प्रांगण में रखा गया है।
कार्यक्रम के सूत्रधार पंडित जयप्रकाश शास्त्री नीमच वालों ने बताया कि प्रतिदिन पृथक पृथक ब्राह्मण द्वारा श्रीमद भागवत पर प्रवचन दिए जाएंगे। प्रथम दिवस पंडित दुर्गाशंकर नागदा नीलिया, द्वितीय दिवस पंडित दिलखुश नागदा ग्वालटोली, तृतीय दिवस पंडित राजेंद्र पुरोहित सांवरिया मंदिर, चतुर्थ दिवस पंडित गोविंद मिश्र भगाना, पंचम दिवस पंडित नरेंद्र शास्त्री कचोली, षष्टम दिवस पंडित दशरथ शास्त्री त्रिवेणी नगर व सप्तम दिवस पंडित जयप्रकाश शास्त्री नीमच वाले प्रवचन देंगे। अतः नगर के समस्त धर्म प्रेमी जनता से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में इस दिव्य सत्संग में पधार कर धर्म लाभ ले।