चित्तौड़गढ़। जिला पारीक ब्राम्हण समाज संस्थान का होली मिलन समारोह दामोदर रोशनलाल व्यास के आवास पर हर्षाेल्लास से मनाया गया। राजेन्द्र पारीक की अध्यक्षता में सभी समाज बंधुओं ने एक दूसरे पर गुलाल अबीर डाली। इस दौरान जिला पारीक समाज की नवीन कार्यकारीणी का भी गठन किया गया जिसमें राजेन्द्र पारीक एवं पंडित दामोदर शास्त्री को संरक्षक बनाया गया। बसंती लाल व्यास को सर्वसम्मिति से जिला अध्यक्ष, रमेश पारीक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व बृजमोहन पारीक को उपाध्यक्ष, नंदकिशोर पारीक को महामंत्री, निर्भयशंकर जोशी को संगठन महामंत्री, दामोदर व्यास को मंत्री, मनोज पारीक को प्रचार प्रसार मंत्री निर्विरोध सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र पारीक एवं बसंतीलाल व्यास ने ओछ्ड़ी में प्रस्तावित भूखंड पर शीघ्र निर्माण के लिए अधिक से अधिक समाज बंधुओं को जोड़कर सहयोग राशि एकत्रित करने का प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर मनोज पारीक, मनोज व्यास, विमल व्यास, कमल किशोर व्यास, ओम प्रकाश व्यास, गोपाल पारीक, भरत व्यास, राजेश पारीक, रामेश्वर पारीक, रामप्रसाद व्यास, अनुराग व्यास, रोशन लाल व्यास, घनश्याम व्यास सहित समाज जन उपस्थित थे।