BREAKING NEWS
KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<     NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन,.. <<     NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सरदार बलकार सिंह पूरवे, परिवार.. <<     KHABAR : मेघनगर में 09 जून को आयोजित होगी विकासखण्ड.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गोपी देवी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नपा अध्यक्ष का सीएमओ पर वार शाजापुर को कहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2023, 3:41 pm
BIG REPORT : दिव्यांग ज्योति सेवा संस्थान के सदस्यों ने किया नवागत कलेक्टर दिनेश जैन का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत, 22 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। आज दिव्यांग ज्योति सेवा संस्थान के सदस्यों ने नीमच जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नवागत जिलाधीश दिनेश जैन का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। साथ ही दिव्यांगों ने जिला कलेक्टर को अपनी समस्याओं को लेकर 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। दरअसल दिव्यांगजन जब जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, तब कलेक्टर दिनेश जैन जनसुनवाई में व्यस्त थे। दिव्यांगजन के आने की सूचना प्राप्त होने पर वे स्वयं संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत  जनसुनवाई कक्ष के बाहर आए और दिव्यांगजनों से मुलाकात की। कलेक्टर दिनेश जैन के इस उदार रवैये पर दिव्यांगजन भावविभोर हो गए।दिव्यांगजनों ने स्वागत के पश्चात जिला कलेक्टर को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन का वाचन कर अवगत कराया। दिव्यांगों ने मांग रखी कि उनकी पेंशन 25 सो रुपए लागू की जाए।रूपये 5 लाख तक का लोन सरकार अपनी गारंटी पर उपलब्ध कराएं।सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बीपीएल कूपन की बाध्यता समाप्त की जाए। पुनर्वास केंद्र के निर्माण हेतु बजट राशि स्वीकृत कर कार्य चालू कराया जाए। कलेक्टर दिनेश जैन ने दिव्यांगों की बातों को समय देते हुए गंभीरता से सुना और पर्याप्त अवधि में यथासंभव समाधान करने का आश्वासन दिया। कलेक्टर दिनेश जैन के साथ एडीएम नेहा मीणा, एसडीएम ममता खेड़े और अरविंद डामोर भी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE