BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सरौदा और खेत में खंभा.. <<     BIG NEWS : रतलाम जिला अस्पताल में मारपीट, पुलिस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और एसडीएम ममता खेड़े,.. <<     KHABAR : नगर परिषद कुकड़ेश्वर में विकराल रूप ले रही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पत्रकार खण्डेलवाल की स्मृति में पांच.. <<     REPORT : शहर में पेयजल संकट पर ब्लॉक कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सिंघल ने किया फिश कियोस्क का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ थाना क्षेत्र और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अन्तर्राष्ट्रीय शांतिदूत ब्रह्माकुमारी.. <<     MANDI BHAV : तुअर दालों के दाम 200 रुपये तक बढ़े, उड़द.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में यादव समाज ने निकाली भव्य कलश.. <<     KHABAR : किसान द्वारा फसल में छुपाकर लाई गई खराब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : श्री राधा कृष्ण मंदिर की सातवीं वर्षगांठ.. <<     BIG NEWS : एकादशी पर्व के अवसर पर सांवलिया सरकार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2023, 4:32 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, नीमच-मंदसौर सहित कई जिलों में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, गरज-चमक के साथ होगी झमाझम, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। उत्तर भारत में एक साथ दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने की वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मार्च माह की तरह अप्रैल में भी नागरिकों को बेमौसम बारिश का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होने की वजह से मौसम में भी ठंडक घुल गई है। रविवार सुबह भी नीमच जिले के कई हिस्सों में तेज व हल्की बारिश हुई। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो एमपी में 4 मई तक मौसम का मिजाज बदला-बदला सा रहेगा। तेज गर्मी की बजाय 60 से 65 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरेंगे। आज और कल समूचे प्रदेश में बारिश का सिस्टम एक्टिव रहेगा। कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान भी लगाया गया है। 1 मई से एक ओर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसकी वजह से आगामी 3-4 दिन मौसम बदला ही रहेगा।

नीमच जिले में सुबह झमाझम- 
प्रदेश के अंतिम छोर व राजस्थान की बॉर्डर पर बसे नीमच जिले में भी मौसम में आए एकाएक बदलाव का असर दिखाई दे रहा है। नीमच में शनिवार के बाद रविवार सुबह भी रूक-रूककर बारिश होती रही। जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में जोरदार बारिश भी हुई। 

आज इन जिलों में बारिश के आसार- 
भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल जिलों में असर देखने को मिलेगा। इंदौर, उज्जैन और रीवा संभाग में भी बारिश का दौर चलेगा। रतलाम, मंदसौर व नीमच में भी इसका असर दिखेगा। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE