नीमच। आज एक मई को मध्य प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ की शाखा जिला नीमच के शासकीय चिकित्सकों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने कार्यों को अंजाम दिया गया।
शासकीय चिकित्सकों की मांग है कि डायनामिक ऐश्शयोर्ड कैरियर प्रोग्रेशन को तुरंत लागू किया जाए। स्वास्थ्य संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए और चिकित्सकीय सेवाओं में दखलअंदाजी बंद की जाए। बताते चलें कि शासकीय चिकित्सक, मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य विभाग,पीएसआई और जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन महागठबंधन ने अपनी मांगों को पूरा कराने हेतु सरकार पर दबाव बनाने के लिए आज से चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है।
कल 2 मई को चिकित्सकों द्वारा 2 घंटे के लिए ओपीडी का बहिष्कार किया जाएगा। यदि मांगे नहीं मानी गई तो 3 मई से चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं भी बंद रहेगी। हड़ताल की वजह से मरीजों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
आज काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन के दौरान चिकित्सक निरूपा झा, संगीता भारतीय, मनीष यादव, प्रवीण पंचाल, स्वाति वर्मा, मयंक वागड़िया, पुनीत गोयल, पियूष गर्ग आदि मौजूद रहे।