BREAKING NEWS
KHABAR : जल संकट के बीच फूटी पाइप लाइन, यहां हजारों.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया नाकोड़ा कॉम्प्लेक्स.. <<     जल संरक्षण के साथ बढ़ेगा आबू का गौरव, विंडर.. <<     समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सड़कों पर.. <<     खरगोन में भाजपा का उत्सव: मोदी के 12 वर्ष पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में डीआईजी की दो टूक,.. <<     KHABAR : खेड़ी खानपुर व मगरिया के किसानों ने सिंचाई.. <<     खरगोन जिले में पेयजल संकट गहराया, वेदा नदी.. <<     VIDEO NEWS: सड़क हादसे में विधायक विपिन जैन गंभीर.. <<     KHABAR : खाद संकट, ई-टोकन व राजस्व समस्याओं को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : खेतों से कारोबार तक- नीमच की उद्यानिकी.. <<     KHABAR : संवेदनशील पहल- संकट में संबल बना प्रशासन,.. <<     NEWS : माउंट आबू में विंडर मेयर लेक के विकास.. <<     KHABAR : खरबूज और तरबूज की मिठास से बढ़ी किसानों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षीय कार्यकाल पर.. <<     KHABAR : वेदा नदी सूखने से 7 गांवों में पेयजल संकट,.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2023, 2:35 pm
BIG REPORT : कायाकल्प योजनान्तर्गत विधायक ने किया सडको के मरम्मत कार्यो का भूमिपूजन, 2 करोड 25 लाख की लागत से पुरानी सडको का होगा कायाकल्प, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। विधायक गायत्री राजे पवार के अथक प्रयासो से राज्य शासन द्वार नगर निगम को 10 करोड की राशि शहर की 40 सडको के कायाकल्प हेतु स्वीकृत की गई। उक्त स्वीकृत राशि से वार्डो मे स्थित सडको के मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 2 मे 40 लाख की लागत से न्यू देवास मे सडक निर्माण, वार्ड क्रमांक 3 मे 15 लाख की लागत से सतपुडा स्कुल आवास नगर की सडक के मरम्मत कार्य तथा वार्ड क्रमांक 45 नागदा मे 20 लाख की लागत से 3 गलियो मे सीसी रोड निर्माण कार्यो का भूमिपूजन विधायक गायत्री राजे पवार के द्वारा किया गया। वार्ड 45 नागदा मे सीसी रोड के भूमिपूजन के पूर्व विधायक पवार के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 100 वे ऐपिसोड को वार्डवासियो के साथ सुना। 

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि शहर की सडको के कायाकल्प हेतु 2 करोड 25 लाख की लागत से शहर मे सडको का मरम्मत कार्य कर कायाकल्प किया जा रहा है। विधायक ने आगे कहा कि शहर का चहुॅमुखी विकास करने हेतु हम संकल्पबद्ध है, हमने आज रविवार को तीन वार्डो मे सडक निर्माण एवं सुधार कार्य का भूमिपूजन किया है। विकास कार्यो को ओर गति देने के लिए हम सभी वार्डो मे बिना भेदभाव से विकास कार्य कर रहे है। 

इस अवसर पर पूर्व पार्षद रामचरण पटेल, विष्णु मोदी, भाजपा नेता हरिश देवलिया, प्रिया शर्मा, नयन कानूनगो, विपुल अग्रवाल, निगम सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, जितेन्द्र सिसोदिया, चंदन सोनी आदि सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE