BREAKING NEWS
KHABAR : स्वास्थ्य सुरक्षा की पहल- कलेक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जल गंगा अभियान में पिंगलेश्वर बना मिसाल,.. <<     KHABAR : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला, 30 आरक्षकों.. <<     REPORT : 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा में 90वां श्री हनुमान चालीसा पाठ.. <<     खरगोन में सिंचाई संकट:खेड़ी खानपुर व मगरिया.. <<     KHABAR : नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में DIG निलेश अग्रवाल का वार्षिक.. <<     KHABAR : जल संकट के बीच फूटी पाइप लाइन, यहां हजारों.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया नाकोड़ा कॉम्प्लेक्स.. <<     जल संरक्षण के साथ बढ़ेगा आबू का गौरव, विंडर.. <<     समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सड़कों पर.. <<     खरगोन में भाजपा का उत्सव: मोदी के 12 वर्ष पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में डीआईजी की दो टूक,.. <<     KHABAR : खेड़ी खानपुर व मगरिया के किसानों ने सिंचाई.. <<     खरगोन जिले में पेयजल संकट गहराया, वेदा नदी.. <<     VIDEO NEWS: सड़क हादसे में विधायक विपिन जैन गंभीर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2023, 7:15 pm
BIG REPORT : कलेक्टर ने सीएम राइस विद्यालयों के कार्यप्रगति की समीक्षा की, प्राचार्यो को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। कलेक्टर आशीष सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय में सीएम राइज विद्यालयों के कार्य प्रगति की समीक्षा की। भोपाल जिले में 8 सीएम राइज विद्यालय बनाए जा रहे हैं जिसमें बच्चों को उच्च स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर माहौल और आधारभूत संरचना देने के लिए काम किया जा रहा है। भोपाल में कमला नेहरू, निशातपुरा, बर्राई, बरखेड़ी, करोंद, महात्मा गांधी भेल, बैरसिया, गोविंदपुरा में सीएम राइज विद्यालय बनाए जा रहे है।

आज कलेक्टर कार्यालय में समीक्षा बैठक में कलेक्टर सिंह ने सभी प्राचार्य को निर्देश दिए हैं कि बनने वाले सीएम राइज विद्यालयों में उच्च गुणवत्ता का काम होना चाहिए और यह विद्यालय इस प्रकार व्यवस्थित हो की बाहर से आने वाले लोग इसे देखने के लिए आए। निर्माण कामों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिए। बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय की भूमिका सबसे महवपूर्ण होती है इसके लिए इसके लिए आवश्यक है कि उच्च गुणवत्ता के काम किया जाए। यदि कोई ठेकेदार काम में लापरवाही करता है तो उसके संबंध में तुरंत सूचना प्रेषित करें। विद्यालय के निर्माण कार्य पर भी लगातार निगाह रखी जाएगी इसके लिए अलग से अधिकारी लोग निरंतर इन स्थलों का निरीक्षण करेंगे। बच्चों की शिक्षा में उच्च गुणवत्ता के लिए यह सुनिश्चित करें कि बच्चों को नियमित रूप से कक्षा में सभी एक्टिविटीज कराई जाए। 

कमला नेहरू सीएम साइज विद्यालय की प्रिंसिपल संगीता ने प्रेजेंटेशन में बताया कि बच्चों की उपस्थिति की सुनिश्चितता और उनके अलग-अलग प्रकार की गतिविधियां यहां पर कराई जा रही हैं। शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए भी अनेक कार्य किया जा रहे हैं गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ बेहतर आधारभूत संरचनाओं भी यहां पर उपलब्ध हो रहे हैं। विगत दिनों स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा भी इस विद्यालय का भ्रमण किया गया और उनके द्वारा भी किए जा रहे कामों की प्रशंसा की गई थी। सीएम राइज विद्यालय में कक्षा के जी वन से लेकर कक्षा 12वीं तक के लिए कक्षाएं संचालित हों रही है। जहां पर सभी जगह के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए उच्च शिक्षित टीचर विशेष परीक्षा पास कर इस विद्यालय में नियुक्त किया जा रहे हैं।

कलेक्टर ने कहा कि सीएम राइज विद्यालय मध्य प्रदेश की शान होना चाहिए इसलिए भोपाल जिला के राजधानी होने के साथ-साथ सभी के लिए आकर्षण का केंद्र भी है सीएम राइज विद्यालय इस प्रकार बनाए जाएं के बाहर से आने वाला व्यक्ति इनका विजिट करें तो उनको बेहतर संस्थाओं के बारे में भी जानकारी मिले बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी और अन्य शासकीय स्कूलों के प्रिंसिपल भी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE