BREAKING NEWS
KHABAR : स्वास्थ्य सुरक्षा की पहल- कलेक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जल गंगा अभियान में पिंगलेश्वर बना मिसाल,.. <<     KHABAR : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला, 30 आरक्षकों.. <<     REPORT : 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा में 90वां श्री हनुमान चालीसा पाठ.. <<     खरगोन में सिंचाई संकट:खेड़ी खानपुर व मगरिया.. <<     KHABAR : नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में DIG निलेश अग्रवाल का वार्षिक.. <<     KHABAR : जल संकट के बीच फूटी पाइप लाइन, यहां हजारों.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया नाकोड़ा कॉम्प्लेक्स.. <<     जल संरक्षण के साथ बढ़ेगा आबू का गौरव, विंडर.. <<     समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सड़कों पर.. <<     खरगोन में भाजपा का उत्सव: मोदी के 12 वर्ष पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में डीआईजी की दो टूक,.. <<     KHABAR : खेड़ी खानपुर व मगरिया के किसानों ने सिंचाई.. <<     खरगोन जिले में पेयजल संकट गहराया, वेदा नदी.. <<     VIDEO NEWS: सड़क हादसे में विधायक विपिन जैन गंभीर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2023, 7:18 pm
REPORT : मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के आवेदनों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर ने टीएल बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। कलेक्टर आशीष सिंह ने समय अवधि पत्र समीक्षा बैठक के दौरान विभागों के सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा को गंभीरता से लें और उसमें आए हुए आवेदनों पर तुरंत कार्यवाही करें। यह सुनिश्चित करें कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आने वाले आवेदनों पर कुछ ही घंटे में कार्रवाई शुरू हो जाए। इसके लिए आवश्यक है कि एक व्यक्ति को अपने विभाग में इसी कार्य के लिए नियुक्त करें और वह लगातार ऑनलाइन वेबसाइट को चेक करता रहे।

कलेक्टर कलेक्टर आशीष सिंह ने नगर निगम और पीएचई, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी निर्देश दिए आपस में समन्वय के साथ कम करें और यदि किसी पाइपलाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई किया जाना आवश्यक है तो उसके लिए पूर्व में ही सूचना भेजें और समन्वय के साथ कार्य को पूर्ण करें, अभी मौसम भी बरसात का बना हुआ है इससे जगह-जगह सड़क खोदने से आम जनता को परेशानी आएगी तो यह सुनिश्चित करें कि आम जनता किसी भी कार्य से परेशान ना हो। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक सीईओ ऋतुराज, एडीएम हरेंद्र नारायण, जिला आपूर्ति नियंत्रक मीना मालाकार, एसडीएम संजय श्रीवास्तव और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आवेदनों पर आने वाली अप्पत्तियों के निराकरण के लिए अलग से कर्मचारियों को ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए गए है। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 2.0 शुरू होना है इसके लिए अभी से जन हितकारी योजना से लाभान्वित होने से शेष बचे लोगों के संपर्क में रहे और आने वाले आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करें, इसके लिए जिला अधिकारी विभाग के कर्मचारियों, आगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को भी इस संबंध में अवगत कराए जिससे शासन की योजना से शेष रहे लाभान्वित को लाभ मिल सके।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE