BREAKING NEWS
BIG NEWS : कब्जे और अवैध उत्खनन से परेशान किसान का.. <<     देवास: औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : एसपी की जनसुनवाई में 73 फरियादियों ने.. <<     कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     KHABAR : अहमदाबाद में चमकी नीमच की बेटी, नन्ही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : फर्जी हस्ताक्षर कर सोसायटी से निकाले 2.. <<     माताओं को मिला सुरक्षित मातृत्व का अटूट.. <<     KHABAR : कसारबर्डी में आबकारी का छापा, लाखों की.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली 10 हजार की.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर अस्पताल में बवाल, परिसर बना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास जिले के औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को.. <<     BIG NEWS : एमपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, भोपाल मेट्रो.. <<     BIG NEWS : विधायकों की शिफ्टिंग पर जीतू पटवारी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, आंदोलन,.. <<     खरगोन में चार साल से बंद नल-जल योजना फिर शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2023, 5:00 pm
BIG NEWS : शनि जयंती, इन राशियों पर न्याय के देवता की तिरछी नजर, जानिए बचाव के लिए आज के दिन क्या करें उपाय, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर  

Share On:-

डेस्क। आज पुरे भारत वर्ष में शनि जयंती है धूमधाम से मनाई जा रही है। देश के सभी शनि मंदिरो पर भक्तो की भारी भीड़ देखी गई। सभी अपनी अपनी मनोकामना को लेकर शनिदेव की आराधना में लीन है। कई जगहों पर बड़े बड़े धार्मिक आयोजन हो रहे है तो कई जगहों पर महाप्रसादी का कार्यक्रम रखा गया है। 

हिंदू पंचांग के अनुसार न्याय और कर्मफलदाता शनिदेव का जन्म ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को हुआ था। ज्योतिष शास्त्र, धर्म-कर्म और अनुष्ठानों में शनिदेव का विशेष महत्व होता है। सभी ग्रहों में शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता माना गया है। शनि देव व्यक्तियों को उनके कर्मों के आधार पर शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। इस बार शनि जयंती पर बहुत ही दुर्लभ योग बन रहा है। शनि जयंती के दिन शुश योग, शोभन योग और गजकेसरी योग का संयोग बन रहा है। शनि जयंती पर भगवान शनिदेव की पूजा-आराधना का विशेष महत्व होता है। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह एक से दूसरी राशि में परिवर्तन करने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं। शनि की धीमी चाल से इस नकारात्मक और सकारात्मक असर दोनों ही जातकों के ऊपर काफी समय तक होता है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या लगने पर व्यक्ति के जीवन में हर तरह की परेशानियां बढ़ जाती हैं। शनि इस वर्ष 17 जनवरी को अपनी मकर राशि की यात्रा को विराम देते हुए अपनी दूसरी स्वयं की राशि कुंभ राशि में प्रवेश किया था। शनि के राशि परिवर्तन करने पर कुछ राशियों के ऊपर साढ़ेसाती चढ़ जाती है जबकि कुछ राशियों के ऊपर साढ़ेसाती खत्म हो जाती है। मौजूदा समय में शनि स्वयं की राशि कुंभ में मौजूद है ऐसे में मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है जबकि कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है।   

जिन लोगों के ऊपर शनि साढ़ेसाती, ढैय्या या फिर शनि से संबंधित किसी प्रकार का दोष होता है उनके लिए शनि जयंती पर भगवान शनि की पूजा करना और कुछ उपाय बहुत ही कारगर माना जाता है। शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए इस शनि जयंती पर और हर शनिवार को शनिदेव को तेल चढ़ाएं। मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें। काले तिल, कंबल, काली उड़द और जूते-चप्पलों का दान करना भी शुभ होता है। इसके अलावा शनि चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

शनि जयंती पर क्या करें- 

- शनि जयंती के दिन छाया दान या शनिदेव पर तेल चढ़ाना अति लाभकारी माना गया है। इस दिन कांसे या लोहे के कटोरे में सरसों का तेल लें और उसमें अपना चेहरा देखें। 
- जिन जातकों पर शनि की साढ़ेसाती या शनि ढैय्या का प्रभाव है। उन्हें शनि जयंती के दिन किसी शनि मंदिर में जाकर पूजा करनी चाहिए। उसके बाद शनिदेव को सरसों का तेल, काला तिल व काला उड़द अर्पित करें।
- शनि जयंती के दिन पैसे, काले कपड़े, तेल, भोजन, तिल और उड़द आदि का दान करने से शनिजनित दोष दूर होते हैं।
- पीपल और शमी के पौधे का संबंध शनि से माना जाता है। इन दोनों वृक्षों की जड़ में शनि जयंती एवं हर शनिवार को जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE