गुना। कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए० के निर्देशन में आज तहसील गुना नगर के ग्राम सकतपुर के सर्वे नंबर 114 कुल रकबा 5.685 है मे से 1012 फिट पर रामजीवन पुत्र प्रकाश लोधा निवासी ग्राम गावरी हाल निवासी सकतपुर द्वारा अवैध रूप से बनाए गए निर्माण को तहसीलदार गुना नगर जी० एस० बैरवा और उनकी टीम राजस्व निरीक्षक गुना नगर के० एन० साहू और शहर गुना के पटवारीगण महेंद्र कुमार शर्मा, शिव शंकर ओझा, सुनील रघुवंशी, राजेश साहू, महेश सिंह रघुवंशी, निधेष झा, रामस्वरूप मीणा, राखी राजपूत, सुमन ओझा एवं रजनी सोनी ने नगर पालिका गुना की जेसीबी एवं अमले के सहयोग से संपूर्ण अतिक्रमण को जमींदोज कर दिया है।
वर्तमान में भू माफियाओं से शासकीय भूमि को मुक्त कराने का अभियान चलाया जा रहा है और ऐसी भूमि को शासन के विभागों को आवंटन हेतु प्रस्तावित किया जा रहा है। इस भूमि एवं इससे लगी हुई भूमि आयुष विभाग गुना के लिए उपयोगी है, जो उनके मांग पत्र आने पर अति शीघ्र आवंटन हेतु प्रस्तावित की जावेगी। ग्राम सकतपुर की इस भूमि का बाजार मूल्य 30 लाख रुपए है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।