BREAKING NEWS
KHABAR : जीरन में 24 सितंबर को मुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : तेजा दशमी पर निकली वीर तेजाजी महाराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम अठाना और 28 वर्षीय चेतन,.. <<     KHABAR : मिलावट की शंका पर खाद्य पदार्थों के नमूने.. <<     KHABAR : मुरैना के मेकअप स्टूडियो में 10 लाख की चोरी.. <<     2 घंटे बाद मानी ग्रामीणों ने बात! पुलिस की.. <<     जमीन के नीचे दौड़ेगा रोबोट, खोलेगा.. <<     KHABAR : पैसों के लेन-देन के विवाद में युवक पर चाकू.. <<     KHABAR : कर्रापुर धाम में ब्रह्मलीन काशीदास.. <<     NEWS : रिटायर्ड अध्यापिका से 20 मिनट तक मारपीट,.. <<     SHORT : MP में Smart Meter वालों के लिए बड़ी खबर! बिजली बिल.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में भागवत कथा के दूसरे दिन.. <<     BIG NEWS : सिंधिया ने मल्टीलेवल पार्किंग का किया.. <<     BIG REPORT : एलपीजी वितरकों की 7 मांगों से गरमाया.. <<     KHABAR : सकल हिंदू समाज ने सिंहस्थ अतिक्रमण पर.. <<     KHABAR : किरनापुर थाना पथराव मामला प्रायोजित था,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2026, 6:55 pm
KHABAR : धर्मेंद्र प्रधान के विरोध से पहले युकां नेता हिरासत में, किसी को घर से उठाया तो किसी को सड़क से, नीट परीक्षा पेपर लीक का करने वाले थे विरोध, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, उपाध्यक्ष रवि परमार और युवक कांग्रेस नेताओं सहित अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरोध की तैयारी कर रहे थे।


जानकारी के अनुसार एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (पीसीसी) से अटल भवन की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनके हाथों में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली तख्तियां थीं और वे नीट परीक्षा पेपर लीक मामले का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने रास्ते में ही कार्यकर्ताओं को रोककर हिरासत में ले लिया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।


नेताओं को घर से भी उठाया
कुछ पदाधिकारियों को उनके घरों से उठाया गया, जबकि कुछ को कांग्रेस कार्यालय के बाहर से हिरासत में लिया गया। बता दें कि नीट परीक्षा और पेपर लीक मामले को लेकर प्रधान के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसी विरोध को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई की है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शनिवार को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे हैं।


शहर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को घर से उठाया
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए नेताओं में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित खत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार शामिल हैं, जिन्हें उनके घर से हिरासत में लिया गया।


इसके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बारोलिया समेत कुछ कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने से हिरासत में लिया गया। वहीं एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे को भी पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर से उठाया।


नीट पेपर लीक मामले को लेकर एनएसयूआई और युवक कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। संगठन के कार्यकर्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE