गुना। तहसीलदार शहरी गुना जीएस बैरवा ने बताया कि कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए० के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी गुना वीरेन्द्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन में मृतक श्रमिक सोनू यादव उम्र 40 वर्ष निवासी तलेंया मोहल्ले कस्वा गुना की सीमेंट के बेग भरते समय जी.के. वेयर हॉउस बजरंगगढ़ बाईपास पर दिनांक 16 मई 2023 को मृत्यु हो गई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए तहसीलदार गुना नगर की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा मृतक की पत्नी रानी यादव को 25 हजार रुपए रेडक्रोस सोसाइटी से तथा 11 हजार रुपए वाहन मालिक से दिलवाये गये।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।