BREAKING NEWS
बड़वानी में पहली बार पहुंचे भाजयुमो प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : छोटे से गांव की बेटी बनी असिस्टेंट.. <<     BIG NEWS : 4 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था इनामी.. <<     शहडोल की छात्रा को इंस्टाग्राम पर फंसाकर ले.. <<     उमरिया जिले के बांधवगढ़ में टाइगर के हमले से.. <<     छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता, दुष्कर्म मामले के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का सेतखेड़ी गांव और खेत के.. <<     डीजल बचत रैली के बीच सरकारी गाड़ी से पौधे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रक्तदान शिविर के साथ शुरू हुई आईएमए की 15.. <<     VIDEO NEWS: रक्तदान से शुरू हुई डॉक्टर्स डे.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी राजेश.. <<     NEWS : विश्व रक्तदाता दिवस पर वंडर सीमेंट में.. <<     खरगोन जिले के नेशनल हाईवे स्थित ग्राम.. <<     KHABAR : नयागांव का ‘काला खेल’! वायरल वीडियो के बाद.. <<     देवास: जिनवानी वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने.. <<     VIDEO NEWS: गुजरखेड़ी में आग का तांडव, 2 मवेशी जिंदा.. <<     छतरपुर में टौरिया मोहल्ला विवाद के विरोध में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2023, 11:46 am
REPORT : जैविक उत्पाद को लेकर पुरानी सब्जी मण्डी में कार्यशाला का आयोजन, कलेक्टर ने की शिरकत, बोले- जैविक उत्पाद का उपयोग कर रोग से दूर रहें, पढ़े खबर

Share On:-

शाजापुर। रसायन युक्त उर्वरकों एवं दवाईयों के प्रयोग के उपरांत पैदा हुई फसलों के स्थान पर व्यक्ति जैविक उत्पादों का उपयोग कर रोगों से दूर रहें। यह बात कलेक्टर किशोर कन्याल ने आज शाजापुर मुख्यालय की पुरानी सब्जी मण्डी में जैविक खेती एवं उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संपन्न हुई कार्यशला में कही। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह, जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, देवास से आए आचार्य विजय सोनी, कृषि विज्ञान केन्द्र वरिष्ठ वैज्ञानिक जीआर अम्बावतिया, अनुविभागीय अधिकारी नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, उपसंचालक कृषि केएस यादव, उपसंचालक उद्यानिकी मनीष चौहान, किरण ठाकुर, जैविक खेती करने वाले किसान शरद भण्डावत, जुझारसिंह परमार, हरिसिंह ठाकुर, मनोज कुमार नारोलिया, सूरजसिंह परमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जैविक उत्पाद करने वाले किसान और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कलेक्टर कन्याल ने संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य शासन जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। जैविक खेती को कम लागत से अधिक मुनाफा कमाने का साधन बनाया जा सकता है। प्रकृति ने हमें सब कुछ दिया है, उसका उपयोग कर हम जैविक खेती की ओर आगे बढ़े। वर्तमान में रासायनिक खादों एवं दवाईयों के अंधाधुंध उपयोग से कृषि की लागत बढ़ रही है, वही फसल उत्पादों में भी रासायनिक तत्व मिलते हैं, इसकी वजह से अनेक प्रकार के रोग हो सकते हैं। जैविक खेती से हम लोगों को रोगों से बचा सकते हैं। जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों द्वारा आज अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। सभी लोग जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों से उनके उत्पादों को खरीदें और अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करें।
देवास से आए आचार्य विजय सोनी ने संबोधित करते हुए शरीर को निरोगी बनाने के लिए विभिन्न उपाय बताए। उन्होंने बताया कि किसानों को जैविक खेती के तरीके सिखाने के लिए वे तीन दिवसीय प्रशिक्षण भी देते हैं। इसमें कम लागत से अधिक उत्पादन का तरीका बताया जाता है। उन्होंने कहा कि जो भी किसान जैविक खेती को अपनाना चाहता है, उसे वे सहयोग करेंगे। उन्होंने अपना मोबाईल नंबर 9827210731, 9479400731 तथा 6265085179 देते हुए किसानों को संपर्क करने के लिए कहा। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अम्बावतिया ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा शरीर बहुमूल्य है, इसे हम सस्ती प्रदुषित वस्तुओं से खराब नहीं करें। हमें जीवन में शुद्ध उत्पादों का प्रयोग करना चाहिये, ताकि हमारा शरीर स्वस्थ रहे। शुद्ध उत्पाद जैविक खेती से ही प्राप्त होंगे। उन्होंने खान-पान के तरीकों में बदलाव लाने के लिए कहा। उपसंचालक कृषि केएस यादव ने कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि जैविक उत्पादों को लेकर 22 जनवरी 2023 से जैविक हॉट बाजार लगाया जा रहा है। किसान बड़ी मेहनत के साथ जैविक खेती कर रहे हैं। हम सभी को किसानों को प्रोत्साहित करना चाहिये। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन पटवारी ललित कुंभकार ने किया।
इस अवसर पर किसानों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का कलेक्टर कन्याल एवं अन्य अधिकारियों द्वारा अवलोकन किया गया और किसानों के उत्पादों को भी खरीदा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE