शाजापुर। जिले की चारों जनपद पंचायतों की 109 ग्राम पंचायतों में पंच पद के रिक्त 412 पदों के लिए 23 मई से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये जायेंगे। इन सभी ग्राम पंचायतों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है।
रिक्त पदों की जानकारी के अनुसार शाजापुर में 31 ग्राम पंचायत में पंच के 114 पद, मो. बड़ोदिया के 39 ग्राम पंचायत में 149, शुजालपुर में 38 ग्राम पंचायत में 148 तथा कालापीपल में 1 ग्राम पंचायत में 1 पंच पद रिक्त है। इस प्रकार जिले के चारों जनपद की कुल 109 ग्राम पंचायतों में 412 पंच पद रिक्त है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।