BREAKING NEWS
बड़वानी में पहली बार पहुंचे भाजयुमो प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : छोटे से गांव की बेटी बनी असिस्टेंट.. <<     BIG NEWS : 4 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था इनामी.. <<     शहडोल की छात्रा को इंस्टाग्राम पर फंसाकर ले.. <<     उमरिया जिले के बांधवगढ़ में टाइगर के हमले से.. <<     छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता, दुष्कर्म मामले के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का सेतखेड़ी गांव और खेत के.. <<     डीजल बचत रैली के बीच सरकारी गाड़ी से पौधे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रक्तदान शिविर के साथ शुरू हुई आईएमए की 15.. <<     VIDEO NEWS: रक्तदान से शुरू हुई डॉक्टर्स डे.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी राजेश.. <<     NEWS : विश्व रक्तदाता दिवस पर वंडर सीमेंट में.. <<     खरगोन जिले के नेशनल हाईवे स्थित ग्राम.. <<     KHABAR : नयागांव का ‘काला खेल’! वायरल वीडियो के बाद.. <<     देवास: जिनवानी वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने.. <<     VIDEO NEWS: गुजरखेड़ी में आग का तांडव, 2 मवेशी जिंदा.. <<     छतरपुर में टौरिया मोहल्ला विवाद के विरोध में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2023, 11:59 am
KHABAR : मई माह की इस तारीख से शुरू होगा जिले में पल्स पोलियो अभियान, घर-घर पल्स पालियो की दवा पहुंचाने के लिए आशाओं को दिया प्रशिक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले में पल्स पोलिया अभियान 28 मई से 30 तक तक चलेगा। इस अभियान के तहत को 0 से 5 वर्ष के लक्षित बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई जाएगी। टीकाकरण अधिकारी डॉ. संजय भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान की तैयारी की जा रही है। अभी अभी ब्लॉक में दलों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले में 2 लाख 66 हजार 137 बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी। पहले दिन 28 मई रविवार को बूथों पर तथा 29 और 30 को घर घर जाकर दल दवाई पिलायेंगे। इस वर्ष कुल 1997 बूथ बनाये गए है। पल्स पोलियो अभियान में 3994 कार्यकर्ता दवाई पिलाएगी। जबकि 259 सुपवायजर को व्यवस्थाओं में लगाया गया है। इसी तरह 70 मोबाइल बूथ बनाये गए है।    

भीकनगांव में आशाओं और अन्य सहयोगी संस्थाओं का हुआ प्रशिक्षण- 
भीकनगांव बीएमओ डॉ. हरिसिंह जातक ने जानकारी देते हुए बताया कि 27968 बच्चों को पल्स पोलियो की दो बुन्द खुराक पहले दिन बुथ पर तथा दूसरे एवं तीसरे दिन 34000 घरों पर जाकर 209 टीमों के माध्यम से 422 वैक्सीनेटर एवं 21 सुपरवाईजर द्वारा पल्स पोलिया की दो बुन्द की खुराक दी जाएगी। इसमें सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, एलएचव्ही, एमपीए, आंगनवाडी एएनएम, एमपी कार्यकर्ता, आशा सहयोगी, आशा कार्यकर्ता बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी। शनिवार को आशाओं का पहला प्रशिक्षण सामु स्वा. केन्द्र भीकनगाँव में संस्था प्रभारी डॉ. हरिसिंह जाटव द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में बीपीएम अस्मिता सिटोले, बीसीएम सुषमा चौहान, बीईई गजानन लहाने, मलेरिया इंस्पेक्टर आपसिंह सोलंकी, सेक्टर सुपरवाईजर भगवान यादव, नैनसिंह सोलंकी उपस्थित थे। प्रशिक्षण में बीईई गजानन लहाने ने बताया कि भीकनगाँव में 20 टीमो के माध्यम से मकानों में, बस स्टेण्ड, फैक्ट्री, निर्माण साइडों पर मण्डी में, ईट भट्टों पर एवं फाल्यों पर मोबाईल टीम एवं बुथ टीमों द्वारा शत प्रतिशत बच्चों को दवाई पिलाने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE