नीमच। प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच भी कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है। विगत एक सप्ताह में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्की और तेज बारिश हुई। इसका असर नीमच-मंदसौर में भी देखने को मिला था।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से कई जिलों में बारिश हो रही है। रविवार को सीहोर जिले में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। यहां हिंगोनी समेत कई गांवों में ओले गिरे। तेज आंधी भी चली। इससे कई जगह पेड़ गिर गए। भोपाल और इंदौर में भी तेज आंधी चली। पिछले 24 घंटे में रायसेन में 0.44 इंच, इंदौर में 0.27 इंच बारिश हुई। भोपाल, ग्वालियर, नौगांव, नर्मदापुरम और सागर में भी पानी गिरा। आज सोमवार को दोपहर बाद मौसम में एकाएक बदलाव आएगा। इसके चलते फिर से कई जिलों में बारिश होगी।
कल से एक्टिव हो रहा नया सिस्टम-
प्रदेश में 23 मई को एक और नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है।इसकी वजह से नौतपा की शुरुआत बारिश और आंधी के साथ होगी। भोपाल, सागर, सीहोर, राजगढ़, विदिशा समेत 11 जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश भी होगी। इसका असर नीमच, मंदसौर, रतलाम व राजस्थान के समीपस्थ जिले चित्तौड़गढ़ में भी देखने को मिलेगा। इन जिलों में कहीं हल्की बारिश होगी तो कहीं बादल छाएंगे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।