BREAKING NEWS
बड़वानी में पहली बार पहुंचे भाजयुमो प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : छोटे से गांव की बेटी बनी असिस्टेंट.. <<     BIG NEWS : 4 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था इनामी.. <<     शहडोल की छात्रा को इंस्टाग्राम पर फंसाकर ले.. <<     उमरिया जिले के बांधवगढ़ में टाइगर के हमले से.. <<     छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता, दुष्कर्म मामले के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का सेतखेड़ी गांव और खेत के.. <<     डीजल बचत रैली के बीच सरकारी गाड़ी से पौधे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रक्तदान शिविर के साथ शुरू हुई आईएमए की 15.. <<     VIDEO NEWS: रक्तदान से शुरू हुई डॉक्टर्स डे.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी राजेश.. <<     NEWS : विश्व रक्तदाता दिवस पर वंडर सीमेंट में.. <<     खरगोन जिले के नेशनल हाईवे स्थित ग्राम.. <<     KHABAR : नयागांव का ‘काला खेल’! वायरल वीडियो के बाद.. <<     देवास: जिनवानी वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने.. <<     VIDEO NEWS: गुजरखेड़ी में आग का तांडव, 2 मवेशी जिंदा.. <<     छतरपुर में टौरिया मोहल्ला विवाद के विरोध में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2023, 3:28 pm
NEWS : शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला कार्यालय की स्थापना से चित्तौड़गढ़ जिले में सद्भाव-शांति के विचारों के प्रचार प्रसार में गतिशीलता आयेगी- कलेक्टर पोसवाल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला कार्यालय की स्थापना से चित्तौड़गढ़ जिले में सद्भाव-शांति के विचारों के प्रचार प्रसार में गतिशीलता आयेगी।
जिला कलेक्टर रविवार देर शाम को डीओआईटीसी वीसी रूम में मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत के हाथों चित्तौड़गढ़ जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के कार्यालय के वर्चुअल उद्‌घाटन होने के बाद चित्तौड़गढ़ जिले के गांधी दर्शन से जुड़े गैर सरकारी सदस्यों से रूबरू होते हुए उक्त विचार प्रकट किए। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र दुष्यन्त ने जिला कार्यालय खुलने पर शुभकामनाएं प्रेषित की।
वीसी से जयपुर से जुड़ें हुए शांति एवं अहिंसा विभाग के शासन सचिव नरेश ठकराल, निदेशालय के निदेशक मनीष कुमार शर्मा, उप निदेशक हाकीम अली इत्यादि ने चित्तौड़गढ में कार्यालय खुलने पर बधाई दी।

जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिलीप नेभनानी एवं सह संयोजक महेश धूत ने कहा कि शहर के गोल प्याऊ चौराये के पास जन सम्पर्क विभाग के कार्यालय परिसर के प्रथम तल पर आज मुख्यमंत्री द्वारा नवीन कार्यालय का उद्‌घाटन किया गया। कार्यालय के खुलने से चित्तौड़गढ़ जिले में उपखण्ड स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन में तथा गांधी दर्शन को जन जन तक पहुंचाने में गति आएगी।

इस दौरान वी.सी. में चित्तौड़गढ़ ब्लॉक संयोजक गोपाल सालवी, सह संयोजक कमलेश पोरवाल, कपासन सह संयोजक अम्बालाल शर्मा, भदेसर ब्लाँक सह संयोजक अशोक कुमार लढ़ा, गंगरार ब्लॉक संयोजक राजेन्द्र खोईवाल, हनीफ मंसुरी, रितेश पोरवाल, शमा खांन, रमेश सैन, जोधराज तनवानी, बिलाल हुसैन इत्यादि ने वी.सी. में भाग लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE