BREAKING NEWS
बड़वानी में पहली बार पहुंचे भाजयुमो प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : छोटे से गांव की बेटी बनी असिस्टेंट.. <<     BIG NEWS : 4 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था इनामी.. <<     शहडोल की छात्रा को इंस्टाग्राम पर फंसाकर ले.. <<     उमरिया जिले के बांधवगढ़ में टाइगर के हमले से.. <<     छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता, दुष्कर्म मामले के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का सेतखेड़ी गांव और खेत के.. <<     डीजल बचत रैली के बीच सरकारी गाड़ी से पौधे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रक्तदान शिविर के साथ शुरू हुई आईएमए की 15.. <<     VIDEO NEWS: रक्तदान से शुरू हुई डॉक्टर्स डे.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी राजेश.. <<     NEWS : विश्व रक्तदाता दिवस पर वंडर सीमेंट में.. <<     खरगोन जिले के नेशनल हाईवे स्थित ग्राम.. <<     KHABAR : नयागांव का ‘काला खेल’! वायरल वीडियो के बाद.. <<     देवास: जिनवानी वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने.. <<     VIDEO NEWS: गुजरखेड़ी में आग का तांडव, 2 मवेशी जिंदा.. <<     छतरपुर में टौरिया मोहल्ला विवाद के विरोध में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2023, 3:50 pm
KHABAR : कलेक्‍टर ने किया दिव्‍यांग शिविर का निरीक्षण, व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक निर्देश, स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण एवं प्रमाण पत्र वितरण शिविर में 200 लाभांवित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में सोमवार को रेडक्रास स्थित जिला दिव्‍यांग पुर्नवास केंद्र में दिव्‍यांगजनों के दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में दोपहर तक 200 दिव्‍यांगजनों का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण कर, मेडिकल बोर्ड व्‍दारा दिव्‍यांग प्रमाण पत्र बनाकर, प्रदान किए गए।
कलेक्‍टर दिनेश जैन ने सोमवार को मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत आयोजित इस शिविर का निरीक्षण कर, व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया। कलेक्‍टर ने दिव्‍यांगजनों और उनके परिजनों से चर्चा कर, उनकी समस्‍याओं का निराकरण करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर कलेक्‍टर ने दिव्‍यांगजनों को निरूशुल्‍क ट्राईसिकल एवं व्हिलचेयर भी वितरित की।
शिविर के निरीक्षण दौरान तारापुरनिवासी दिव्‍यांग अन्‍नु ने पेंशन का दो माह से भुगतान नहीं मिलने की बात कलेक्‍टर से कही। इस पर कलेक्‍टर ने उप संचालक सामाजिक न्‍याय को अन्‍नु की दिव्‍यांग पेंशन का भुगतान तत्‍काल प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए। बमोरा के दिव्‍यांग लक्ष्‍मीनारायण सेन को दिव्‍यांग पेंशन स्‍वीकृत करने, एवं बिसलवासखुर्द के मोतीराम को कान की मशीन तत्‍काल प्रदान करने के निर्देश भी उप संचालक सामाजिक न्‍याय को दिए। कलेक्‍टर ने शिविर में कहा कि दिव्‍यांगजनों को यात्री बसों में पास की सुविधा भी प्रदान की जाए। साथ ही दिव्‍यांगजनों के रेल्‍वे यात्रा के निरूशुल्‍क पास बनाने के लिए भी डीआरएम रतलाम से चर्चा कर पृथक से तिथि निर्धारित कर शिविर का आयोजन किया जाए।
शिविर में नेत्र विशेषज्ञ, अस्थिरोग विशेषज्ञ, नाक, कान, गलारोग विशेषज्ञ एवं मानसिक रोग चिकित्‍सक व्‍दारा भी अपनी सेवाएं प्रदान कर दिव्‍यांगजनों का परीक्षण कर उनके दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र बनाए। शिविर में कलेक्‍टर ने प्रतीक स्‍वरूप दिव्‍यांगजनों को दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
इस अवसर सिविल सर्जन डॉ.ए.के.मिश्रा, उप‍ संचालक सामाजिक न्‍याय अरविंद डामोर व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।  
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE