झाबुआ। परिवहन विभाग द्वारा पारा- राणापुर क्षेत्र में तूफानों, बोलेरो पर छत पर और पायदान पर लटका कर यात्रा कराने वाले वाहनों पर आज कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 04 वाहनों को जप्त कर पारा चौकी पर खड़ा कराया गया। 03 वाहनों पर तत्काल 12,600 रुपए का जुर्माना किया गया। ड्राइवरों को समझाइश दी गई कि इस प्रकार से छत और गाड़ी के ऊपर सवारी बैठाना अपराध है। दोबारा ऐसा पाए जाने पर आपका लाइसेंस रद्द किया जायेगा। कार्यवाही के दौरान जिला परिवहन अधिकारी कृतिका मोहता के साथ विनायक सिंह एवम होम गार्ड के सैनिक उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।