बडवानी। शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी के प्राचार्य डॉ. एनएल गुप्ता के मार्ग दर्शन में कार्यरत स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्ग दर्शन प्रकोष्ठ द्वारा कॉलेज चलो अभियान संचालित किया जा रहा है। आगमी दिनों स्नातक प्रथम वर्ष एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में एडमिशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। इसी के संदर्भ में कॉलेज चलो अभियान की टीम विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को जानकारी दे रही है। इस टीम में कार्यकर्तागण प्रीति गुलवानिया, अंकित काग, वर्षा मुजाल्दे, सुरेश स्वाति यादव, उमेष किराड़, वर्षा शिंदे, डॉ. मधुसूदन चौबे आदि शामिल हैं। इन बातों का रखें विशेष ध्यान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत पढ़ाई के पैटर्न में काफी बदलाव हुआ है। अब आपको मेजर, माइनर, इलेक्टिव या ओपन इलेक्टिव और ओकेशनल सब्जेक्ट का चयन करना पड़ता है। यह चयन सही होना चाहिए ताकि आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिहाज से बिना किसी तनाव के पढ़ सकें। आगे चलकर जिस विषय में आप पीजी करना चाहते हैं, उसे मेजर विषय के रूप में चुनें। कला और विज्ञान संकाय में यह विविधता बहुत अधिक है, अतः विषय चयन के पूर्व कॉलेज में या कॅरियर सेल में संपर्क कर लें। इसी तरह उच्च शिक्षा विभाग ने पैंतीस वोकेषनल सब्जेक्ट्स उपलब्ध करवाये हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को इनमें से किसी एक विषय का अध्ययन करना होता है। सभी वोकेशनल सब्जेक्ट्स प्रत्येक कॉलेज में नहीं है। आप जिस कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, पहले वहां जाकर पता कर लेवें कि उस कॉलेज में कौनसे वोकेषनल कोर्स उपलब्ध है। उन्हीं में से किसी एक विषय का चयन करें। विषय चयन के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कॉलेज के कॅरियर सेल में संपर्क किया जा सकता है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।