मनासा। बुधवार को दोपहर मनासा थाना परिसर मे मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत जनसुनवाई कार्य्रकम आयोजित किया। कार्यक्रम से पूर्व नीमच एसपी अमित तोलानी भी मनासा थाना पहुचे व थाने का निरीक्षण करते हुए पुलिस विभाग अधिकारीयो से चर्चा की।
जनसुनवाई में एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे, क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, थाना प्रभारी आरसी डाँगी, तहसीलदार बी के मकवाना व पुलिस बीट प्रभारी की मौजूदगी मे सीएम हेल्पलाइन संबंधित आमजन की समस्या सुनी व शिकायती सम्बंधित आवेदन भी प्राप्त किये। विधायक मारू ने जनसुनाई मे आमजन की समस्या का जल्द निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।