BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जमुनिया और खेत पर बना.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस का ऑपरेशन क्लीनअप, जब एक्शन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर बना राहत का केंद्र, सरकारी.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में 1 करोड़ की चोरी का.. <<     शहडोल में पेट्रोल संकट गहराया, कई पंप शटडाउन;.. <<     बड़वानी में पहली बार पहुंचे भाजयुमो प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : छोटे से गांव की बेटी बनी असिस्टेंट.. <<     BIG NEWS : 4 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था इनामी.. <<     शहडोल की छात्रा को इंस्टाग्राम पर फंसाकर ले.. <<     उमरिया जिले के बांधवगढ़ में टाइगर के हमले से.. <<     छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता, दुष्कर्म मामले के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का सेतखेड़ी गांव और खेत के.. <<     डीजल बचत रैली के बीच सरकारी गाड़ी से पौधे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रक्तदान शिविर के साथ शुरू हुई आईएमए की 15.. <<     VIDEO NEWS: रक्तदान से शुरू हुई डॉक्टर्स डे.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी राजेश.. <<     NEWS : विश्व रक्तदाता दिवस पर वंडर सीमेंट में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2023, 3:01 pm
BIG NEWS : सिंगोली पुलिस थाने पर आयोजित हुआ जनसुनवाई शिविर, लंबित प्रकरणों का हुआ निराकरण, तहसीलदार और थाना ओपराभरी ने सुनी समस्या, पढ़े मेहबूब मेव की खबर  

Share On:-

सिंगोली। बुधवार सुबह स्थानीय पुलिस थाना परिसर में तीन दिवसीय जनसुनवाई शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर में लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। यह शिविर बुधवार 24 मई से 26 मई शुक्रवार तक चलेगा। इस दौरान तहसीलदार और थानाधिकारी मौजूद रहकर थाना क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न शिकायतों का निराकरण करेंगे।

बताया जाता है कि प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निर्देशानुसार थानों पर लंबित पड़े प्रकरणों का निराकरण शीघ्रता शीघ्र किया जाना है। इस हेतु जिला एवं थाना स्तर पर तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 10 से सायं 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

सिंगोली पुलिस थाने पर बुधवार को आयोजित हुए शिविर में प्रथम दिन तहसीलदार राजेश सोनी, थाना प्रभारी कैलाशचंद चौहान, सब इंस्पेक्टर शंभूसिंह चुंडावत, सहायक उप निरीक्षक शिवराज सिंह और रघुनाथ सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद थे। जहां कई लंबित आवेदनों का निराकरण किया गया।
इस दौरान मौके पर प्रकरणों से संबंधित आवेदक और अनावेदक भी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE