BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जमुनिया और खेत पर बना.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस का ऑपरेशन क्लीनअप, जब एक्शन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर बना राहत का केंद्र, सरकारी.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में 1 करोड़ की चोरी का.. <<     शहडोल में पेट्रोल संकट गहराया, कई पंप शटडाउन;.. <<     बड़वानी में पहली बार पहुंचे भाजयुमो प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : छोटे से गांव की बेटी बनी असिस्टेंट.. <<     BIG NEWS : 4 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था इनामी.. <<     शहडोल की छात्रा को इंस्टाग्राम पर फंसाकर ले.. <<     उमरिया जिले के बांधवगढ़ में टाइगर के हमले से.. <<     छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता, दुष्कर्म मामले के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का सेतखेड़ी गांव और खेत के.. <<     डीजल बचत रैली के बीच सरकारी गाड़ी से पौधे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रक्तदान शिविर के साथ शुरू हुई आईएमए की 15.. <<     VIDEO NEWS: रक्तदान से शुरू हुई डॉक्टर्स डे.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी राजेश.. <<     NEWS : विश्व रक्तदाता दिवस पर वंडर सीमेंट में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2023, 4:14 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना बनेगी युवाओं के जिंदगी में बदलाव का माध्यम, छात्र मनोज पटेल ने कहा- योजना बेहद मददगार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर लागू की जा रही मुख्यमंत्री सीखो-कमाओं योजना युवाओं की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनेगी। प्रशिक्षण के साथ कमाई का प्रावधान योजना के तहत होने से युवाओं में योजना के प्रति खुशी है।    
नीमच निवासी छात्र मनोज पटेल का कहना है कि यह योजना हमारे जैसे युवाओं के लिये बेहद मददगार बनेगी। हमारे भविष्य में प्रगति के नये द्वार खुलेंगे। जीवन को नयी दिशा मिलेगी। प्रशिक्षण के साथ कमाई भी होगी।   
मनोज ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई यह योजना एक अद्भुत योजना है, जिसके माध्यम से युवाओं को रोजगार-संबंधित कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान हमें मासिक धनराशि भी मिलेगी। उन्होंने इस योजना को युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर बताया। छात्र मनोज ने इस योजना के महत्व को दर्शाते हुए कहा कि “लाखों युवाओं को इस योजना से लाभ मिलेगा और बहुत कुछ सीखने का मौका भी मिलेगा।“ उन्होंने कहा कि यह योजना हमें रोजगार के साथ-साथ विभिन्न कौशल उन्‍नयन का भी अवसर प्रदान करेगी। इस योजना से युवा वर्ग को काफी लाभ मिलेगा। उन्हें रोजगार की सुविधा मिलेगी और इसके साथ-साथ वे अनेक नए कौशलों का अध्ययन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। हमें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना के लिए 15 जून 2023 से युवाओं के पंजीयन का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।  
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE