नीमच। जिले के ग्राम बरूखेडा निवासी छात्र रोहित पिता जगदीश पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीखो कमाओ योजना को केबिनेट में फायनल डिसीजन कर लांच किया है। रोहित पीजी कॉलेज का प्रथम वर्ष का छात्र है। इस योजना के तहत युवा पढ़ाई के साथ-साथ ट्रेनिंग के माध्यम से प्रशिक्षित होंगे और प्रशिक्षण के साथ-साथ 8 से 10 हजार रूपये का स्टाइपेंड भी मिलेगा। यह योजना युवाओं के लिये कारगर सिद्ध होगी।
रोहित का कहना है, कि समाचार पत्र में यह खबर पढ़कर कि मुख्यमंत्री ने सीखो कमाओ योजना उन छात्रों के लिये लागू की है, जो पढ़ाई के साथ-साथ कुछ हुनर सीखना चाहते है। जब छात्र हुनर सीखेंगे, तो इसके साथ 8 से 10 हजार रूपये भी मिलेंगे, विभिन्न ट्रेडो में सीखने के लिये मिलेगा। एक समय नौकरी नहीं भी लगी, तो हम अपने हाथ में एक अच्छा हुनर सीखकर स्वावलम्बी बनेंगे और कहीं भी बिजनेस खोल सकेंगे। क्योंकि हमारे हाथ में पढ़ाई और हुनर भी रहेगा। रोहित प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को तहे दिल से धन्यवाद दे रहा है, जिन्होंने हम जैसे अध्ययनरत छात्राओं के लिये यह योजना प्रारंभ की है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।