नीमच। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जावद के आदेशानुसार ग्राम हाथीपुरा में अनावेदक पप्पू लाल पिता बाबरूलाल धाकड़ निवासी हाथीपुरा द्वारा शासकीय भूमि पर चारों और पक्की दीवार खडी कर बाड़ा व पक्का मकान निर्माण कर अतिक्रमण कर रखा है। जिसे दल-बल के साथ उक्त अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर बाडे में पशु भैंस व बछडे कुल 10 पाये गये थे। जिसे मौके पर जप्त कर नगर परिषद रतनगढ की सुपुर्दगी में दिए गये थे। नपा रतनगढ के द्वारा उक्त भेंस को नगर की करणी भगवती गौशाला में रखा गया है। उक्त भैंस व बछडों का बाजार मूल्य क्रमशः 20 हजार, 21 हजार, 25 हजार, 33 हजार एवं 35 हजार रूपये है।
कोई भी व्यक्ति शासन नियमानुसार अमानत राशि जमा करवा कर, 26 मई 2023 को टप्पा कार्यालय रतनगढ में उपस्थित होकर भाग ले सकता है। उक्त पशु भैंसे व बछडो का निरीक्षण करणी भगवती गौशाल रतनगढ में किया जा सकता है। नायब तहसीलदार रतनगढ ने बताया कि उक्त भैंसो की एवं बछडों की नीलामी 26 मई 2023 को टप्पा कार्यालय रतनगढ में की जावेगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।