नीमच। मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के तहत संचालित राज्य लोक सेवा आयोग एवं संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता पर पुरूस्कार योजना संचालित की जा रही है। राज्य लोक सेवा मुख्य परीक्षा वर्ष 2019 का परिणाम घोषित हुआ है। म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के तहत पंजीकृत श्रमिक के बालक, बालिका अपना आवेदन श्रमपदाधिकारी कार्यालय श्रम विभाग रूम नम्बर 55 कलेक्टोरेट परिसर नीमच में अपना आवेदन मय दस्तावेज प्रस्तुत कर इस पुरस्कार योजना का लाभ ले सकते हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।