मनासा। स्वच्छ सर्वेक्षण वर्ष 2023 के अंतर्गत नगर परिषद मनासा द्वारा मनासा शहर के संपूर्ण सीमा क्षेत्र मे सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन पर प्रतिबंध किया गया है। वहीं आज बुधवार को सुबह मनासा शहर के सार्वजनिक स्थान बस स्टैंड, कारगिल चोराहा व आसपास क्षेत्र मे सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के होर्डिंग बोर्ड स्वछता टीम द्वारा लगाए गए।
स्वछता प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र साधु ने बताया कि नगर परिषद स्वछता टीम द्वारा नगर मे सिंगल यूज प्लास्टिक थोक विक्रेता व उपयोगकर्ता को संमजाइश देते हुए जागरूक किया जा रहा है एवं चालानी कार्यवाही की जा रही है। साथ ही नगर में सार्वजनिक स्थल पर जागरूकता हेतु होर्डिंग बोर्ड लगाए जा रहे है। वहीं खुले मे कचरा डालने वाले दुकानदार व अन्य लोगो पर 200 रुपये से लेकर 500 रु तक का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है।