BREAKING NEWS
KHABAR : सोमवती अमावस्या पर महासंयोग, नर्मदापुरम.. <<     BIG REPORT : रतलाम पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन त्रिनेत्र की बड़ी.. <<     KHABAR : मंडी शुल्क बढ़ाने का विरोध, व्यापारी संघ ने.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2023, 5:50 pm
REPORT : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब जून माह की इस तारीख को करेंगे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं के खाते में राशि हस्तानांतरित, विधायक मारू ने सौंपे स्वीकृति पत्र, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। नगर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पात्र महिलाओं के खाते में 10 जून को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राशि हस्तानांतरित करेंगे। योजना के तहत पात्र महिलाओं को गुरूवार को स्वीकृति पत्र सौंपे। ग्राम पंचायत पड़दा में विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ। प्रथम चरण में पड़दा में 1019 महिलाएं पात्र पाई गई है, जिन्हें उक्त योजना की राशि मिलना हैं। मारू ने पात्र महिलाओं को शुभकामनाएं दी और पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया। दोपहर 1 बजे ग्राम पंचायत पड़दा में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 
इस अवसर पर एसडीएम पवन बारिया, जनपद पंचायत सीईओ डीएस मेशराम, नायब तहसीलदार राजपूत, जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जगदीश गरासिया, मनासा विधानसभा प्रभारी नरेंद्र मालवीय, विधायक प्रतिनिधि सत्यनारायण मंडावरिया, उप सरपंच विष्णू बाणडा आदि मंचासीन थे। सरपंच सुभाष श्रीमाल ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया और पड़दा पंचायत में पात्र महिलाओं की जानकारी दी। मारू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा लाड़ली बहना योजना महिजाओं को आत्म निर्भर बनाएगी। हर महीने बहनों के खाते में 1000 रूपए आएंगे। 10 जून मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान लाइव प्रसारण कार्यक्रम के माध्यम से योजना का शुभारंभ कर जून माह की राशि सभी पात्र बहनों के खाते में हस्तानांतरित करेंगे। पड़दा में 1019 महिलाओं के खाते में राशि आएगी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव गोपाल मेहता, नितिन श्रीमाल, पवन पाटीदार पिपलियाराव, सहित पंचगण एवं अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामवासी उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE