BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2026, 10:30 am
KHABAR : सोमवती अमावस्या पर महासंयोग, नर्मदापुरम में घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कई शहरों से पहुंचे लाखों श्रद्धालु, पढे़ खबर

Share On:-

नर्मदापुरम। ज्येष्ठ अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) की सोमवती अमावस्या पर सोमवार को नर्मदा नदी के घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पंचांग के अनुसार आज अमावस्या, सूर्य संक्रांति और अधिकमास का एक दुर्लभ महासंयोग बना है। इस विशेष पुण्य लाभ को कमाने के लिए सुबह 5 बजे से ही लाखों श्रद्धालुओं ने नर्मदा नदी में डुबकी लगाई।


​मेले जैसा माहौल रविवार शाम से ही बनने लगा था, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु सेठानी घाट पहुंचने लगे। रातभर घाटों पर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन गाकर जागरण किया। इसके बाद सोमवार सुबह सूर्याेदय के साथ ही मुख्य स्नान का सिलसिला शुरू हुआ। सेठानी घाट के अलावा विवेकानंद घाट, गोंदरी घाट और पर्यटन घाट पर भी पैर रखने की जगह नहीं थी। इस पावन पर्व पर केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि भोपाल, विदिशा, बैतूल, छिंदवाड़ा और महाराष्ट्र के नागपुर से भी भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं।


पंडित शुभम दीक्षित ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस महासंयोग पर नर्मदा स्नान और दान-पुण्य करने से अनंत फल की प्राप्ति होती है। घाटों पर स्नान के बाद श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-पाठ और संकल्प लेकर दान कर रहे हैं। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।


राजस्व अधिकारियों के साथ पुलिस और होमगार्ड के जवानों की बड़ी टीम तैनात की गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गहरे पानी में जाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई थी। सेठानी घाट पर लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं को सचेत और सुरक्षित रहने की हिदायत दी गई।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE