BREAKING NEWS
KHABAR : कांग्रेस के आरोपों पर विधायक मारु का.. <<     KHABAR : सोमवती अमावस्या पर महासंयोग, नर्मदापुरम.. <<     BIG REPORT : रतलाम पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन त्रिनेत्र की बड़ी.. <<     KHABAR : मंडी शुल्क बढ़ाने का विरोध, व्यापारी संघ ने.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2023, 6:55 pm
BIG NEWS : नीमच से गुजरने वाली कोटा-मंदसौर पैसेंजर ट्रेन और रात का समय, जब आरोपी ने दिया इस घटना को अंजाम तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही मिली लोकेशन तो हत्थे चढ़ा ये अपराधी, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस ने कोटा-मंदसौर पैसेंजर ट्रेन में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को लोकेशन के आधार पर झालावाड़ में ट्रैक किया गया और वहीं से पकड़ा। उसके पास से चोरी किया हुआ माल भी बरामद किया गया। मामला जीआरपी थाने का है।

थाना अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि 10 अप्रैल को मंदसौर मध्य प्रदेश निवासी नरेंद्र सिंह (66) पुत्र धर्मेंद्र सिंह चंद्रावत कोटा से कोटा-मंदसौर पैसेंजर ट्रेन में चढ़े। वे अपने घर मंदसौर जा रहे थे। इस दौरान किसी ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया। जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो ट्रेन चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर रुकी हुई थी।

बुजुर्ग ने तुरंत इसकी एक रिपोर्ट जीआरपी थाने में दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि जीआरपी उप अधीक्षक उदयपुर रेंज सीताराम बेरवा के निर्देश पर यात्रियों के सामान की सुरक्षा और संपत्ति संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत एक टीम का गठन किया गया, जिसमें हेड कांस्टेबल कैलाश चंद्र और कॉन्स्टेबल अब्दुल रशीद को यह केस सौंपा गया। काफी मशक्कत के बाद आरोपी की जानकारी मिल सकी। टीम ने आरोपी भानपुरा मंदसौर एमपी निवासी गोविंद (24) पुत्र राजेश सेन के कॉल को ट्रेस किया तो पता चला कि आरोपी उस समय झालावाड़ में था।

टीम तुरंत झालावाड़ पहुंची और वहां से आरोपी गोविंद सेन को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से ही चोरी किया हुआ मोबाइल भी बरामद हुआ। जानकारी में आया कि आरोपी गोविंद इसी तरह चोरी करने का काम करता है। वह अलग अलग ट्रेनों में चढ़कर यात्रियों के सामान चोरी करता है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE